फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से हुई संजय की मौत, सिर में चोट मिलने से उलझी गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। स्वास्थ्यकर्मी संजय गंगवार की मौत रपटुआ नदी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। उसके शव पर सिर की तरफ चोट मिलने से मामला उलझ गया है। ऐसे में अब पुलिस ये पता लगाएगी कि आखिर सिर में लगी चोट किस तरह की है और कैसे आई। डॉक्टरों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट को विस्तार से जानने के लिए संपर्क साधा जाएगा। उधर, कानूनी कार्रवाई के लिए परिजन से तहरीर मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृता खास निवासी हर प्रसाद गंगवार का 22 वर्षीय अविवाहित पुत्र संजय गंगवार मुरादाबाद के बिलारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस पर कर्मचारी था। वह दीपावली के अवकाश पर घर आया था। एक नवंबर को खेत पर जाने की बात कहकर संजय घर से निकला और लापता हो गया था। उसका शव रविवार सुबह रपटुआ नदी से बरामद हुआ था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति सुलझने के बजाय और उलझ गई है। उसकी मौत डूबने से बताई गई, लेकिन सिर में भारी चीज से प्रहार की चोट होना भी बताया है। ऐसे में अब ये मामला हादसा और हत्या में फंसकर रह गया है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर लापता होने वाले दिन किन -किन लोगों के साथ संजय ने ताश खेला था। परिजन कुछ लोगों के ही नाम बता पा रहे हैं। कोतवाल हरी शंकर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में आई चोट के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए डॉक्टरों से राय ली जाएगी। परिवारवालों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें