फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बौनी में सोमवार को सुबह बिजली का करंट लगने से एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने करंट लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बौनी निवासी चमेली देवी ने बताया कि उनका 30 वर्षीय विवाहित पुत्र सुनील कुमार प्राइवेट बिजली का मिस्त्री है। सेामवार को सुबह गांव का ही एक दबंग उनके दरवाजे पर आया और सुनील से अपने खराब बिजली मुफ्त में सही कराने को कहने लगा। सुनील ने जाने से मना कर दिया, तभी वह दबंग गाली गलौज करने लगा और सुनील को जबरन अपने साथ ले गया। दबंग ने अपने घर की खराब बिजली सही कराने के बाद सुनील का बिजली का करंट लगा दिया, जिससे सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद दबंग अपने घर में ताला लगाकर भाग गया। जरा देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। चमेली देवी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव सीलकर पोस्टमार्टम केा भेज दिया है। मौका मुआयना कर लौटे कोतवाल हरीशंकर वर्मा ने बताया कि अभी फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक की मां चमेली देवी, पत्नी लक्ष्मी देवी, बहन पिंकी, पूजा और खुशबू का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक के पिता नरेश चंद्र का तीन वर्ष पहले ही निधन हो चुका था। सुनील अपनी मां का इकलौता पुत्र था। उसको कोई बच्चा भी नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर पावर कॉरपोरेशन कर्मचारियेां ने उस इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें