फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन पाताल: 90 तमंचे, 127 कारतूस समेत धरे गए 84 अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीआईजी रेंज के निर्देश पर दो दिन चलाए गए ‘ऑपरेशन पाताल’ में पुलिस ने 84 अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 90 तमंचे, 127 कारतूस की बरामदगी हुई। पूरनपुर में तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में पकड़े गए आरोपी के परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर झूठा फंसाने के भी आरोप लगाए। हालांकि उन्होंने इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बरेली रेंज के डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने 13 जून से 15 जून की सुबह तक ‘ऑपरेशन पाताल’ चलाने के निर्देश दिए थे। इसमें तमंचा बनाने वाले से लेकर घूमने वाले दबंगों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की धरपकड़ करने का अभियान चलाया जाना था। बेहतर कार्रवाई करने पर मातहतों को पुरस्कृत करने को भी कहा गया था। एसपी अभिषेक दीक्षित, एएसपी रोहित मिश्र की अगुवाई में जनपद भर में अभियान को सफल बनाने के लिए धरपकड़ की गईं। सर्वाधिक 17 लोगों की धरपकड़ बीसलुपर कोतवाली में हुई, जबकि इकलौती शस्त्र फैक्ट्री पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़ी।
पूरनपुर। पुलिस ने शेरपुरकलां निवासी बब्बू को झुकना नदी खल्ला पुल के पास से गिरफ्तार कर सोमवार को चालान किया। उस पर शस्त्र फैक्टरी चलाने का आरोप लगाया। दो तमंचा और उपकरण की बरामदगी दिखाई गई। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पुलिस सीएचसी लाई। वहां परिवार की महिलाएं पहले से थीं। उन्होंने पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि बब्बू पहले भी तीन बार अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते पकड़ा जा चुका है। उसे बचाने को महिलाएं झूठे आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन

आपरेशन पाताल में 84 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 90 तमंचे और 127 कारतूस बरामद किए गए हैं। किसी को बेवजह नहीं फंसाया गया है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें