पीलीभीत। जिले के दो ब्लॉकों में बनाए जा रहे राजकीय इंटर कॉलेज में एक का संचालन इस वित्तीय वर्ष से शुरु कर दिया गया है, जबकि शेष के संचालन को लेकर कवायद को तेज कर दिया गया है। इसको लेकर विभागीय स्तर से डीएम के माध्यम से शासन को पत्राचार कर दिया गया है। जल्द ही इनका भी संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
जिले में वर्तमान में 1117 कॉलेज संचालित हैं। इसमें 35 राजकीय, 22 एडेड और 132 वित्तविहीन संस्थान शामिल हैं। शिक्षकों की कमी के चलते राजकीय कॉलेज वर्षों से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या को दूर करने और दूरदराज के छात्र-छात्राओं को उनके क्षेत्र में ही शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमरिया के देवरनिया व दलेलगंज और बीसलपुर तहसील के दियोहना गांव में तीन नए राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। प्रत्येक कॉलेज के निर्माण पर 1.32 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें अमरिया क्षेत्र के देवरनिया वाला विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है, जबकि अमरिया ब्लॉक के दलेलगंज व बीसलपुर के दियोहना गांव का स्कूल के में स्टॉफ व अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए डीएम स्तर से शासन को पत्राचार शुरू कर दिया गया है। इनके संचालन को लेकर विभागीय स्तर से प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है।
डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि देवरनिया का राजकीय स्कूल हैंडओवर कर दिया गया है। शेष दोनों विद्यालयों के संचालन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद