फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

144 में से मात्र पांच शिकायतों का निस्तारण

Tue, 18 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
तहसील ‌िददिवस
विज्ञापन
तहसील दिवस का आयोजन कर तीनों तहसीलों में जनसमस्याएं सुनीं गई। डीएम ने पूरनपुर और एडीएम ने सदर तहसील में समस्याएं सुनीं। कुल 144 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मात्र पांच का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में में एडीएम अजयकांत सैनी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां 30 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें मात्र तीन का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर एएसपी विकास कुमार वैद्य, एसडीएम सदर जेपी चौहान, तहसीलदार वीके शुक्ला सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
पूरनपुर। नए तहसील भवन में डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में  तहसील दिवस हुआ। 61 फरियादियों ने समस्याएं रखी। एक समस्या का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। यहां पीडी आरबी भास्कर, एसडीएम श्रद्धा शाण्डिल्यायन, सीओ राजेश्वर सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी थे। 
विज्ञापन

बीसलपुर। एसडीएम बीपी सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में आई 53 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मात्र एक निस्तारण हो सका। अपर आयुक्त (प्रशासन) प्रवेश कुमार शर्मा ने तहसील दिवस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समय से न होने पर नाराजगी व्यक्त की। गत तहसील दिवस की कार्रवाई देखी जिसमें पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के स्थान पर किसी अन्य के उपस्थित होने और बरखेड़ा बीडीओ के लगातार दो तहसील दिवसों में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त कर जबाव तलब करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस का संचालन प्रभारी तहसीलदार शेर बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन



फोटो---18 पीबीटीपी 19 
नए तहसील भवन में डीएम ने किया पौधरोपण
पूरनपुर। नए तहसील भवन परिसर में डीएम मासूम अली सरवर ने पौधरोपण कर पाम का पौध लगाया। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें