फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग के विरोध में उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 18 Oct 2016 11:19 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
ग्रामीण्‍ा
विज्ञापन
गांव मुसेली के कुछ उपभोक्ताओं ने सूची से नाम काटे जाने को लेकर  तहसील परिसर में आपूर्ति विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव  मुसेली के 29 उपभोक्ता मंगलवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए और आपूर्ति  विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। आरोप था कि पूर्ति विभाग के कर्मचारियों की अनदेखी के चलते उन लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से कटवा दिए गए हैं। आधा घंटे प्रदर्शन के बाद उपभोक्ताओं ने तहसील दिवस में  एसडीएम बीपी सिंह को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया। प्रदर्शन करने वालों में अकबरी बेगम, शहाना, शाहीन, बाबू, रहमतुल्ला, कदीर,  अतीक, शरीफ, उमर, रामरतन, भोलानाथ, इब्राहीम, महेंद्र, इस्त्यिाक,  जितेंद्र, बांकेलाल, इकबाल, महेश, अब्दुल करीम, भूपराम, डोरीलाल, जीवन लाल,  यूसुफ, इंतजार, फैजान और जोगेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें