फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चलता मिला स्लाटर हाउस, एक गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया पुलिस ने सोमवार सुबह तड़के सरेनी तिरकुनिया गांव में छापामारी की। दबिश देकर पुलिस ने मकान के भीतर चलाया जा रहा स्लाटर हाउस पकड़ा। मौके से एक आरोपी की धरपकड़ कर छह गोवंशीय पशु बरामद किए गए। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन

एसओ अमरिया माधोसिंह विष्ट ने बताया कि पिछले काफी समय से सरेनी तिरकुनिया गांव निवासी मोहम्मद कमर उर्फ बाबू द्वारा गोमांस की खरीद फरोख्त करने की सूचना मिल रही थी। इसको लेकर मुखबिर को सक्रिय किया गया। जिसके बाद सोमवार सुबह सूचना मिली कि आरोपियों ने एक मकान में पशुओं को काटने के लिए बंधक बनाकर रख रखा है। इसको गंभीरता से लेते हुए एक टीम छापामारी के लिए भेजी गई। छापामारी के दौरान मकान के भीतर बंधक बनाए गए छह गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं। आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली, जबकि तीन साथी मोहम्मद कमर, असलम और गुलाब बाबू भाग निकले। चारों के खिलाफ गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें