फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कारों में पकड़े गए एक करोड़ 14 लाख

Tue, 17 Jan 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में ऑल्टो कार से मिले 77 लाख
विज्ञापन
 असुरक्षित तरीके से बैंक का लाखों का कैश लाने-ले जाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। टनकपुर हाईवे पर हुई चेकिंग के दौरान पांच अलग-अलग कारों से एक करोड़ 14 लाख रुपये की नकदी पकड़ी गई। घंटों की छानबीन के बाद रुपया बैंक का निकलने पर छोड़ दिया गया। मंगलवार को सुबह से ही न्यूरिया एसओ मोहम्मद कासिम टीम के साथ हाईवे पर चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर रह थे। दोपहर करीब 12 बजे पीलीभीत की ओर से आ रही दो वैगनआर कारों को पुलिस ने रोका। चेक करने पर एक कार से 25 लाख व दूसरी से 22 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। कार सवार लोगों ने खुद को पंजाब एंड सिंध बैंक की सितारगंज व मझोला शाखा का कैशियर बताया। कहा कि वह कैश लेकर पीलीभीत से बैंक जा रहे है। न कोई सुरक्षाकर्मी और न बैंक का वाहन होने पर पुलिस ने जांच की। कुछ ही देर में दोनों ही शाखाओं के प्रबंधक भी आ गए। कागजात चेक करने पर कैश बैंक का ही निकला। इसके ढाई घंटे बाद टांडा बिजेंसी के पास तीन अन्य कारों से 67 लाख रुपये न्यूरिया पुलिस ने पकड़े। इनकी भी छानबीन के बाद कैश पंजाब एंड सिंध बैंक का निकलने पर छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि पांचों वाहनों में मिला रुपया बैंक का निकलने पर कागजी कार्रवाई पूरी कर छोड़ दिया गया है। बैंक के अधिकारियों को भी असुरक्षित तरीके से कैश न लाने की अपील की गई है। 
विज्ञापन

पूरनपुर में ऑल्टो कार से मिले 77 लाख 
 इधर पूरनपुर में भी फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ऑल्टो कार से 77 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। नायब तहसीलदार सदानंद सरोज मंगलवार सुबह असम हाईवे पर खमरिया तिराहे के पास टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पूरनुपर की ओर से आ रही ऑल्टो कार को टीम ने रोक चेक किया। जिसमें कार से 77 लाख रुपये की नकदी निकली। कैश तीन थैलों में भरा हुआ था। पूछने पर कार सवार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सूचना मिलने पर एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन इन्कम टैक्स टीम के साथ मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। कोतवाल भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि कागजात चेक करने पर रुपया पंजाब एंड सिंध बैंक का निकला। जिसको कानूनी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें