फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे जाम रहा सितारगंज हाईवे

Tue, 17 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पांच घंटे जाम रहा सितारगंज हाईवे
विज्ञापन
सितारगंज नेशनल हाईवे मंगलवार को करीब पांच घंटे जाम की स्थिति बनी रही। गन्ने भरा ओवरलोड ट्रक मिट्टी में धसने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। पुलिस ने एक-एक करके वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया। एक दूसरा ट्रक सितारगंज हाईवे पर जहानाबाद अड्डा के पास पलट गया। एनएच 30 सितारगंज रोड पर पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य जारी है। इसके चलते आधे रोड पर मिट्टी व पत्थर पड़ा है। इससे रोड का एक हिस्सा काफी ऊंचा हो गया है। ऐसे में कई दिनों से राहगीरों को जाम से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को कस्बे में धर्मकांटा के सामने गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक सड़क पर डाली गई मिट्टी में धंस गया। चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रक आगे नहीं बढ़ाया जा सका। ट्रक पलट न जाए इसके लिए एक साइड में लकड़ी का सहारा देकर रोका गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एक-एक करके वाहनों को निकलवाया गया। करीब पांच घंटे हाईवे पर यातायात की रफ्तार थमी रही। इधर, सितारगंज हाईवे पर पीलीभीत की ओर से आ रहा एक ट्रक जहानाबाद अड्डा के पास पहुंचकर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें