फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक गोतस्कर दबोचा, दूसरा पुलिस को चकमा देकर भागा

Fri, 18 Jul 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। नहर किनारे गोवंशीय पशुओं की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है। दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से मांस, स्कूटी, पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में माधोपुर नहर पुल के पास तस्करों ने झाड़ियों में कई गोवंशीय पशुओं की हत्या कर दी थी। इसके बाद खाल और पूंछ पेड़ पर टांग दी। बुधवार को जानकारी लगने पर गोरक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर नाराजगी जताई और हंगामा किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। शिवम भदौरिया ने बताया कि एक दिन पहले पेड़ से बंधे मिले गोवंशीय पशुओं की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कार्यकर्ता उनको सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। पुलिस ने पशुओं को वहीं छुड़वा दिया था। इसी बीच रात में तस्करों ने पशुओं को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने गोरक्षा प्रमुख राष्ट्रीय बजरंग दल के शिवम भदौरिया की ओर से अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी व घुंघचाई थाना सहित तीन टीमें गठित की थीं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अभयपुर माधोपुर पुल के पास आरोपी शानू उर्फ सागर निवासी पूरनपुर को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने साथी फुरकान निवासी लाइनपार साहूकार, कामिल उर्फ मुरादी निवासी शेरपुरकला व शामिल उर्फ चुनिया निवासी डगा सुखदासपुर के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं की हत्या की बात स्वीकारी। पकड़े गए तस्कर के पास से पशु काटने के उपकरण, स्कूटी और बीस किलो मांस बरामद किया गया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें