फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 18 Jul 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव भगवंतपुर करोड़ के अभिभावकों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय को बंद किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अभिभावकों का कहना है कि उनके गांव के विद्यालय को गलत ढंग से बंद किया गया है। विद्यालय बंद होने के बाद इसमें पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। अभिभावकों ने यह निर्णय लिया कि शुक्रवार को विद्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामेंद्र मिश्रा ,देवेंद्र कुमार शर्मा, रामनिवास, राजपाल ,निर्भय कुमार , पिंटू और उमाशंकर समेत काफी अभिभावक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें