बीसलपुर के रामलीला मैदान में प्रवचन देते घट- घट वासी । संवाद
बीसलपुर। कथा वाचक घट घट वासी ने आज यहां कहा कि गुरु की शरण में जाने से ही मोक्ष प्राप्त होता है। वह रविवार को रामलीला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में कहा प्रवचन कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गुरु के बताए सदमार्ग पर चलने से ही मोह-माया की वैतरणी को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सनातन धर्म का पहचाने और सारे मतभेदों को भुलाकर सनातन धर्म का झंडा ऊंचा करे। इससे ही देश का भला हो पाएगा। संवाद