विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को शुरू हुई डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को अभियंताओं ने नेहरू पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रेड पे, पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में जिले के जूनियर्स ने लंबे समय तक चले कार्य बहिष्कार के बाद बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न विभागों के जेई नेहरू पार्क में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष पवन कुमार ने सरकार पर उपेक्षा पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान सहमति होने के बाद भी सरकार इसका शासनादेश जारी नहीं कर रही है। सचि पीडी मौर्य ने कहा कि विकास कार्यों में जूनियर इंजीनियर्स की भूमिका सबसे अहम रहती है, लेकिन सरकार जेई के साथ अन्याय कर विकास कार्यों को भी प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि 4800 ग्रेड पे मिलने तक अभियंताओं का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर आरएन सिंह, अब्दुल सत्तार, महिपाल सिंह, देशराज, हरीश, विमलेश, राजीव कुमार, अनूप कुमार, लालाराम, नरेंद्र कुमार सैनी, संजय कुमार, दुर्गेश कुमार, विनोद कुमार, सोमप्रकाश, रविंद्र कुमार, भवन सिंह, वीएस यादव, सतीश चंद्र, अम्बरीश कुमार, राकेश सिंह, उदयवीर सिह, सुधीर कुमार, सुभाष कुमार, देवेंद्र, अनुज, डीके गंगवार, विजय सक्सेना, आकाश धीमान सहित अभियंता थे।