बरखेड़ा। गांव पौटा कला के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की पत्नी रश्मि सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुकदमा एसपी के निर्देश पर दर्ज किया गया।
रश्मि सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि 29 मई 2021 को संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली के आदेशानुसार पंकज कुमार सक्सेना वरिष्ठ सहायक को राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कलां का कार्यभार संभालना था। कार्यभार संभालने के दिन पंकज ने शराब के नशे में कॉलेज परिसर में अभद्र भाषा में लिखे हैंडबिल चस्पा किए।
जिला विद्यालय निरीक्षक के संज्ञान में आने पर उसे बिलसंडा के पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मोरी खास में संबद्ध कर दिया गया। इससे चिड़कर पंकज ने 30 सितंबर 20024 को उनके पति को मार्च 25 तक गोली मार देने की धमकी फेसबुक और व्हाट्सऐप पर वायरल की। थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद