फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आखिरी दिन में विभागों ने कराया 43 करोड़ का भुगतान, करीब 55 करोड़ रुपये हुए लैप्स

Wed, 01 Apr 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : टूंडला के माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में रखे नेजाओं में आग लगने पर उठता धुंआ संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखरी दिन भी बजट खपाने में माथापच्ची के बीच कोषागार कार्यालय से लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य समेत अन्य विभाग 43 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान कराने में सफल हो गए। हालांकि, वित्तीय वर्ष के बजट में प्रमुख विभागों के करीब 55 करोड़ रुपये लैप्स हो गए। मंगलवार दिनभर विभागों ने करोड़ों के बिल बनाए, वहीं कोषागार कार्यालय में देर शाम तक भुगतान का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का आखरी दिवस रहा। इसको लेकर कई दिनों के जिले के स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, पुलिस विभाग, पंचायती राज, उद्योग, विकास सहित अन्य विभाग अपने वित्तीय वर्ष के बजट को खपाने में लगे रहे। कुछ दिनों में ही कोषागार कार्यालय से करोड़ों रुपये के विभागों के बिलों का भुगतान भी किया गया। मंगलवार को आखरी दिवस के चलते सुबह से ही कई विभागों के बाबू विभागीय बजट को खपाने में लग गए। दिनभर बिल बनवाने व कोषागार कार्यालय से भुगतान की जुगत में माथापच्ची के बीच 43 करोड़ के भुगतान किए गए। कुछ विभागों के करोड़ों रुपये खपत नहीं होने के चलते लैप्स कर दिए गए।
000
आखरी दिवस हुए करोड़ों के बिल विभागवार
1. लोक निर्माण विभाग - 10 करोड़
2. सिंचाई विभाग - 1.20 करोड़
3. स्वास्थ्य - 9.75 करोड़
4. पंचायती राज विभाग - 77 लाख
5. माध्यमिक शिक्षा - 1.28 लाख
6. बेसिक शिक्षा - 7.20 करोड़
7. पुलिस विभाग - 41 लाख
8. उद्योग - 53 लाख

000
वित्तीय वर्ष में खपत व लैप्स हुई विभागों की धनराशि आंकड़ों में
विभाग आय खर्च लैप्स
1. सिंचाई विभाग 42.63 करोड़ 36.53 करोड़ 6 करोड़
2. बाढ़ खंड 48 करोड़ 46 करोड़ 2 करोड़
3. लोक निर्माण विभाग 274 करोड़ 235 करोड़ 29 करोड़
4. पुलिस विभाग 225 करोड़ 221 करोड़ 4 करोड़
5. स्वास्थ्य विभाग 75 करोड़ 72 करोड़ 3 करोड़
6. माध्यमिक शिक्षा 101 करोड़ 93 करोड़ 8 करोड़
7. बेसिक शिक्षा 441 करोड़ 440.92 करोड़ 8 लाख
8. मेडिकल कॉलेज 70 करोड़ 69.50 करोड़ 50 लाख

तीन दिनों में 172 हुए बैनामे, सवा चार करोड़ की हुई इनकम

वित्तीय वर्ष की समाप्ति के तीन दिनों में उपनिबंधक कार्यालयों में 172 बैनामे हुए। इसमें करीब सवा चार करोड़ रुपये के विभाग को इनकम हुई है।
जिले में सदर, बीसलपुर और पूरनपुर में रजिस्ट्री कार्य हो रहा है। तीनों कार्यालयों में 29 से 31 मार्च तक करीब 172 बैनामे हुए हैं। इसमें सदर स्थित कार्यालय पर करीब 80 बैनामे हुए। इनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये की विभाग को इनकम हुई। वहीं, बीसलपुर में करीब 45 बैनामे हुए हैं। इनसे विभाग को 1.9 करोड़ रुपये और पूरनपुर स्थित कार्यालय में करीब 72 बैनामो से विभाग को करीब 1.7 करोड़ का राजस्व मिला है। एआईजी स्टांप ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष करीब 92 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा कर लिया है। जो पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा करीब 21 प्रतिशत बढ़ा है।
विज्ञापन


विकास भवन के कई विभागों में देर रात तक चलता रहा काम
विकास भवन में वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन देर रात तक काम चलता रहा है। इसमें जिला पंचायती राज कार्यालय, पीडी कार्यालय, दिव्यांगजन कार्यालय, कृषि विभाग, पशु विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य कार्यालयों में अफसर व कर्मचारी काम करते हुए दिखाई दिए।

मार्च के अंतिम दिनों में भी आया बजट
कई प्रमुख विभाग ऐसे भी हैं, जिनमें मार्च में भी बजट आया है। विभाग ने इस बजट को खपाने के लिए पूरे प्रयास किए। कार्यों की प्रगति और अन्य विवरण दिखाकर बिल फीड किए गए हैं। अधिक से अधिक धनराशि के उपभोग का प्रयास किया गया। इसके बाद भी विभागों के पास धनराशि शेष रह गई।

रजिस्ट्री कार्यालय में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : टूंडला के माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में रखे नेजाओं में आग लगने पर उठता धुंआ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें