फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने एक नर्सिंग होम की शिकायत की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने पिछले दिनों जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को शिकायती पत्र दिया था। इसमें कहा गया कि नगर के एक नर्सिंग होम के संचालन में धांधली बरती जा रही है। इस नर्सिंग होम में मरीजों का उपचार सही ढंग से नहीं किया जाता है। पिछले दिनों एक नवजात शिशु की मौत हो गई थी। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया था कि कि इस नर्सिंग होम में अवैध रूप से भ्रूण परीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में मामले की जांच कराकर सील कराने की मांग की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अवधेश कुमार ने रविवार की शाम नर्सिंग होम पर पहुंचकर शिकायतों की जांच शुरू की। उन्होंने नर्सिंग होम संचालक, डॉक्टर और कर्मचारियों के बयान लिए। साथ ही संबंधित अभिलेख भी देखे। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच अभी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें