फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुरानी रंजिश में धारदार हथियारों से हमला, लूटपाट का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंडरी में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार शाम एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि छह लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पर महिलाओं से भी मारपीट की गई और घर में रखे बीस हजार रुपये लूट लिए गए।
विज्ञापन

ग्राम पंडरी निवासी ऊषा देवी ने न्यूरिया पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 22 अगस्त की शाम छह बजे गांव के महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, भारत सिंह, धनदेवी पत्नी भूपेंद्र व केकई देवी पत्नी भारत सिंह उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके भाई वीरपाल पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से वार किया।
बचाने आई ऊषा और उसकी बहन कुमकुम को भी पीटा गया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ कर नकदी लूट ली। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिस पर पहुंची पुलिस ने घायलों को न्यूरिया सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें