फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरकर अधेड़ महिला घायल

Tue, 22 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो / पूरनपुर।
विज्ञापन
train - फोटो : pti
विज्ञापन
तमाम प्रयास के बाद भी नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरकर अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रेलवे लाइन किनारे घायल अवस्था में बेहोश पड़ी महिला की जानकारी पर उसे देखने को लोगों की भीड़ लग गई। महिला को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

घटना कुरैया-दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन के बीच गांव बंजरिया के समीप की है। ट्रेन से गिरकर रेलवे लाइन के किनारे घायलावस्था में कराह रही महिला की जानकारी पर आसपास गांव के कई लोग एकत्र हुए। महिला के ट्रेन से गिरकर घायल होने का अनुमान एकत्र हुए लोग लगा रहे थे। हालांकि किस ट्रेन से गिरकर महिला जख्मी हुई, बेहोशी के चलते महिला जानकारी नहीं दे सकी। गांव बंजरिया निवासी सुरेश ने बताया कि रेलवे के घटना स्थल के समीप मिले चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों ने महिला के ट्रेन से गिरकर घायल होने की जानकारी दी। कुछ लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस से गांव बंजरिया निवासी सुरेश ने महिला को सीएचसी पहुंचकर दाखिल कराया। तमाम प्रयास के बाद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी से कोतवाली पुलिस को मेमो भेजकर ट्रेन से गिरकर सीएचसी लाई गई महिला की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें