मुक्ति धाम समिति की हुई बैठक में अध्यक्ष सतीश जायसवाल और सचिव दिलीप कुमार अग्रवाल समेत पूरी कार्यकारिणी को पुन: तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से दायित्व सौंपा गया।
संस्था सदस्य लाला भगवत सरन के आवास पर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में समिति कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। बताया गया कि समिति के प्रयासों से सांसद निधि से दस लाख रुपये की लागत से शवदाह स्थल, जिला पंचायत निधि से गोदाम के सामने पक्की सड़क व प्रदेश सरकार द्वारा देवहा नदी से होने वाले कटान को रोकने के लिए 82 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीप (दसवां स्थल) श्रद्धास्थल का निर्माण कराने का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने बताया कि इस स्थल को 50 लाख रुपये की लागत से तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। समिति सदस्यों द्वारा दस लाख रुपये एकत्र किए गए। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल द्वारा 1.51-1.51 लाख रुपये, 51 हजार रुपये परविंदर सिंह सैहमी द्वारा दिए गए। तय हुआ कि श्रद्धास्थल का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री दिलीप अग्रवाल, अनिल सिंह, संजीव अग्रवाल, परविंदर सिंह सैहमी, लाला भगवतसरन, रवि अग्रवाल, सीए संजय अग्रवाल, अरुण चंचल, निलेश अग्रवाल समेत कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।