फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2015 12:41 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित ओवरहेड टैंक के निर्माण की जमीन को लेकर बुधवार को शहर से सटे गंव बरहा में जल निगम के अधिकारियों पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने गांव निवासी सूबेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन


गांव बरहा में एक ओवरहेड टैंक का निर्माण प्रस्तावित था। ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन देकर निर्माण स्वीकृत स्थान पर कराने की बजाए दूसरे स्थान पर शुरू कराने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। डीएम के आदेश पर बुधवार को ही दोपहर बाद जब जल निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनसे झड़प की। इसके बाद ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।

इसमें सहायक अभियंता एके पांडेय, जेई सुरेंद्र कुमार, गंगादीन सहित सात लोग घायल हो गए थे। सुनगढ़ी पुलिस ने अधिशासी अभियंता एपी यादव की ओर से गांव के बंटी शर्मा, उमाशंकर, काशीराम, छोटेलाल, विरवा, लक्ष्मीनरायन, कुंदन, कल्लू, सूबेदार, धन सिंह, किशनपाल, माखनलाल, गुड्डू, रोशनलाल को नामजद कर 10-15 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 353, 323, 336, 427 व 7 क्रिमनल लॉ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी सूबेदार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दी जा रही हैं। इधर घायलों के कराए गए चिकित्सकीय परीक्षण में मामूली चोटें पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें