फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने मचाई धूम

Fri, 06 Feb 2015 12:40 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलुभाई साहनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कॉलेज में गुरुवार को हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर के प्राचार्य डॉ. रमेशचंद्र वाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान प्राचार्य ने छात्राओं से लक्ष्य प्राप्त करने को कठिन परिश्रम करने और शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया। डॉ. नरेंद्र बत्रा ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

छात्राओं ने राशिका शर्मा के निर्देशन में भांगड़ा, बंगाली नृत्य, नाटक व लोकनृत्य प्रस्तुत जमकर वाहवाही लूटी। समापन पर प्राचार्य डॉ. रमेशंचद्र वाजपेई व डॉ. सुनीता सक्सेना ने मेधावी छात्राओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पुष्प इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. सीबी मिश्रा, डॉ. आरपी यादव, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ.नरेशपाल, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. दिनेशचंद्रा, नगेंद्र पाल, डॉ. बीके राठी, पंकज मिश्रा, जाकिर हुसैन, दीपक विश्वास, रवींद्र कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें