पीलीभीत की स्टेडियम रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन।संवाद
पीलीभीत। अधिकारी नियम कानून तो बनाते हैं, लेकिन उनका पालन नहीं करा पाते। यही कारण है कि शहर की सड़कों से अधिकारी अब-तक अवैध पार्किंग को नहीं हटवा सके हैं। ऐसे में स्टेडियम रोड पर बनी अवैध पार्किंग जाम का कारण बनी हुई है।
स्टेडियम मार्ग पर काफी संख्या में निजी अस्पताल संचालित है। इसके अलावा कई अन्य सरकारी विभाग भी है। शाम को यहां काफी ठेले लगते हैं। ऐसे में जब बड़ी संख्या में वाहन, निजी व सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारी एक साथ इस मार्ग से निकलते हैं, तो जाम लग जाता है, जिस कारण काफी दिक्कत होती है।
जाम न लगने पाए इसके प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही इस मार्ग को लेकर अधिकारियों के साथ बैठककर अवैध पार्किंग को हटवाया जाएगा।
- विशाल चौधरी, सीओ ट्रैफिक