पूरनपुर। बहला फुसला कर दो लोग किशोरी को ले गए। एक अन्य घटना में दुकान पर सामान लेने घर से निकली युवती घर नहीं लौटी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज की है।
किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने की घटना 10 सितंबर की है। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी पुत्री को लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के एक गांव का युवक बहला फुसला कर ले गया। उधर, युवती के लापता होने की घटना 28 अगस्त की है। युवती की मां ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री घटना के दिन गांव की दुकान से सामान लेने की जानकारी देकर निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। संवाद