फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नगर पंचायत की बनाई दुकानों की जांच करने पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
बिलसंडा में कमल पार्क के समीप  नगर पंचायत द्वारा बनाई गई दुकानों की जांच करते नायब तहसीलदार अवध
विज्ञापन
बिलसंडा। नोटिस देने के बाद भी नगर पंचायत की भूमि से कब्जा न हटाने पर कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत ने उक्त जगह को कब्जा मुक्त कराने के बाद तीन दुकानों का निर्माण करा दिया। इसके बाद पूर्व कब्जेदार ने डीएम से मामले की शिकायत की। इस पर जांच टीम ने मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन

नगर के कमल पार्क पर नगर पंचायत की जगह है। इस पर नगर निवासी अनवार ने कई वर्षों से कब्जा कर रखा था। इस मामले में नगर पंचायत ने पहले मौखिक रूप से जगह को खाली करने के लिए कहा, उसके बाद भी जब जगह खाली नहीं की गई तो कब्जेदार को नोटिस दिया। इसके बावजूद जगह खाली न करने पर कुछ दिन पूर्व अधिशासी अधिकरी शमशेर सिंह ने कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर जगह को खाली करा दिया।
जगह खाली होने के बाद उसी जगह पर तीन नई दुकानों का निर्माण करा दिया। दूसरे पक्ष के अनवार ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए समाधान दिवस में डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन


शिकायत के बाद जांच टीम में शामिल नायब तहसीलदार अवधेश सिंह और लेखपाल नीरज राठौर मंगलवार को देर शाम मौके पर पहुंचकर जांच की। नगर पंचायत के चेयरमैन डीके गुप्ता ने बताया कि जांच अधिकारी को डीएम के स्वीकृति पत्र समेत अन्य दस्तावेजों को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें