फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध खनन की सूचना पर आधी रात को दौड़े अफसर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और मड लोडर कब्जे में लिया

Sat, 01 Jun 2024 10:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर और मड लोडर को कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमाम सख्ती और कार्रवाई के बाद भी पीलीभीत जिले में अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा। धंधेबाज रात में अवैध खनन कर रहे हैं। जहानाबाद क्षेत्र के गांव खमरिया पुल में शुक्रवार की रात अवैध खनन होने की सूचना अफसरों को मिली। इस पर आधी रात को सदर तहसील की टीम खनन अधिकारी के साथ मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


टीम के पहुंचने से पहले ही खनन माफिया फरार हो गए। टीम ने मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली और मड लोडर को कब्जे में लेकर शाही पुलिस चौकी के हवाले किया। उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे खनन की सूचना मिली थी। जिस पर वह टीम के साथ मौके पर गए थे। खनन करने वाले हाथ नहीं लग सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें