फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर व इज्जतनगर के रेल अफसरों ने डाला डेरा

Thu, 26 Nov 2015 11:07 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आगमन को लेकर गोरखपुर मुख्यालय व इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। वहीं रेलवे स्टेशन परिसर में तेजी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

रेलमंत्री के आगमन को लेकर होने वाले कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए, इसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर व इज्जतनगर मंडल के अधिकारी बृहस्पतिवार को यहां पहुंच गए। गोरखपुर मुख्यालय से आए अधिकारियों ने आते ही रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए जा रहे मंच को लेकर कार्य शुरू करवा दिए। अधिकारियों के मुताबिक मंच के समीप ही शिलान्यास का शिलापट्ट बनाया जा रहा है। शाम करीब चार बजे सहायक मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल भी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कक्ष में रेल अफसरों के साथ रेलमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन किया।
इसके बाद उन्होंने बनाए जा रहे मंच और उसके आसपास क्षेत्र का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से मंच की सभी व्यवस्थाएं माकूल करने के निर्देश दिए। इधर देर शाम तक कई अन्य बड़े अधिकारियों के पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल, आरपीएफ इंचार्ज नरेश मीणा समेत सभी विभागों के सीनियर सेक्शन इंजीनियर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन को सजाने संवारने का काम शुरू
रेलवे स्टेशन पर पटरियों से लेकर रेलवे स्टेशन तक को सजाने संवारने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया। सीएचआई के नेतृत्व में पूरे परिसर की साफ सफाई शुरू करा दी। स्टेशन अधीक्षक ने परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रेलवे परिसर में लगी पुरानी लाइटों को बदलकर उनके स्थान पर नई लाइटें लगा दी गई। वहीं सूचना संबंधी लगे बोर्डों को चमकाया जा रहा है।

रेलवे परिसर रहेगा वाहन मुक्त
रेलवे स्टेशन के बाहर मैजिक वाहन, ई रिक्शा, रिक्शा व अन्य वाहनों का भारी जमावड़ा रहता है, लेकिन शनिवार को रेलमंत्री के आगमन के दौरान यह पूरा परिसर खाली रहेगा। इसको लेकर स्थानीय रेल अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें