फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुकदमे में गवाही न देने पर विवाहिता के आपत्तिजनक फोटो किए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। पूर्व में दर्ज मुकदमे में गवाही न देने पर आरोपी ने विवाहिता के आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल कर दिए। फोटो वायरल होने से पति ने महिला को घर से निकाल दिया। परेशान होकर विवाहिता के पिता ने माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 सितंबर 2020 को एक युवक के खिलाफ पुत्री के अपहरण और मारपीट से संबंधित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी जेल भी गया था। जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।
उसने 21 अप्रैल 2022 को अपनी पुत्री का विवाह दूसरे जिले में कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी मुकदमे में अपने पक्ष में गवाही देने का दवाब बनाने लगा। इन्कार करने पर आठ नवंबर 2024 को आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पुत्री के फोटो एडिट कर वायरल कर दिए। उसके पति के मोबाइल पर भी आपत्तिजनक फोटो भेजे और धमकाया।
विज्ञापन

फोटो वायरल होने से दामाद ने पुत्री को घर से निकाल दिया। आरोप है कि आरोपी लगातार फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल कर रहा है। शिकायत करने घर पहुंचे तो परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर गवाही देने का दवाब बनाकर धमकाया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें