आईसीडीएस के पुनश्चर्या प्रशिक्षण के तहत बीसलपुर ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। डीपीओ ने कार्यकत्रियों से बच्चों की पढ़ाई के साथ पोषण भी ध्यान दें।
जिला प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे प्रशिक्षण में कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी केंद्र के सफल संचालन व शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी दी जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर जो भी बच्चे आते हैं वह छह वर्ष से छोटे होते हैं। इन बच्चों को अक्षर ज्ञान के साथ ही हमें इनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। नियमित जांच करने पर कुपोषित बच्चों की पहचान आसानी से की जा सकती है। डीपीओ ने कहा कि इसके लिए पढ़ाई के साथ नियमित जांच, टीकाकरण एवं नियमित पुष्टाहार वितरण का ध्यान रखा जाए। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने व बच्चों के वजन और लंबाई आदि की जांच कर उनका रिकार्ड रखने की जानकारी दी। प्रशिक्षक पंकज कुमार, विपिन कुमार व कंचन कुमार ने भी जानकारी दी।