फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा में सौ परीक्षार्थी हुए शामिल

Fri, 12 Feb 2016 11:30 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
लालबहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान में हुई ऑनलाइन परीक्षा में करीब सौ परीक्षार्थियों ने भाग लिया। चयनित परीक्षार्थियों को गुड़गांव की टीम द्वारा कंप्यूटर कोडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी के सहयोग से जिले में पायलट योजना के तहत डेनमॉर्क की कॉडरट्रस्ट कंपनी द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को कंप्यूटर कोडिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान में दिया जाना है। पहले चरण में 50 युवक युवतियों का चयन किया जाना है। नि:शुल्क प्रशिक्षण को लेकर शुक्रवार को प्रशिक्षण संस्थान में ऑनलाइन परीक्षा हुई, जिसमें करीब सौ परीक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रबंधक मनोज मिश्र ने बताया कि 45 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा में पर्सनाल्टी टेस्ट, इंग्लिश टेस्ट, आईक्यू टेस्ट शामिल हैं। बताया कि चयनित युवा कोडिंग सीखकर स्वतंत्र ऑनलाइन जॉब पा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण 120 घंटे का होगा। इस मौके पर विपिन मिश्र, शिक्षक हर्ष, नीरज, निशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें