फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नर्सिंग होम का नक्शा पास कराया, चलाने लगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नर्सिंग होम का नक्शा पास कराने के बाद स्कूल का संचालन शुरू कर दिया गया। मामला पकड़ में आने पर विनियमित क्षेत्र अधिकारी की ओर से स्पर्श वर्ल्ड स्कूल को नोटिस जारी किया गया है, संचालक का जवाब-तलब भी किया गया है।
विज्ञापन

आवासीय और गैर आवासीय भवनों को बनाने से पहले विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास कराना होता है। इसके बाद ही निर्माण शुरू कराया जा सकता है। अब इसमें भी खेल होने लगा है। इसी के चलते टनकपुर हाईवे पर विनियमित क्षेत्र से नर्सिंग होम के लिए नक्शा पास कराकर स्कूल का संचालन करने का मामले सामने आया है।
मामले खुलने पर अधिकारी भी दंग हैं। विनियमित क्षेत्र अधिकारी की ओर से संचालक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। फिलहाल अभी प्रबंधन की ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


गहनता से जांच हो तो खुल सकते हैं कई मामले
नक्शा पास कराने के बाद वहां पर उसी के तहत काम हो रहा कि नहीं। इस संबंध में जांच कराई जाए तो कई मामले प्रकाश में आ सकते हैं।फिलहाल इस संबंध में अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

........
मामला खुलने के बाद स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। अभी जवाब नहीं आया है। चुनाव के बाद इस तरह के मामले पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
- विजय वर्धन तोमर, सिटी मजिस्ट्रेट
-
नोटिस जारी होने की जानकारी नहीं है। पता कराया जाएगा।

- राजीव कुमार सक्सेना, प्रधानाचार्य, स्पर्श वर्ल्ड स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें