फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिलसंडा में तार बदलने के कारण एक सप्ताह तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। जल्द ही 33 केवीए की लाइन में ब्रेक डाउन की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए ऊर्जा निगम इन दिनों पुराने तार बदलने का कार्य कर रहा है। ऊर्जा निगम के एसडीओ उग्रसेन गौतम ने बताया कि तार बदलने के कार्य के चलते 22 से 29 अप्रैल तक विद्युत उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीसलपुर स्थित उपकेंद्र से 33 केवीए की लाइन के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है, तार पुराने होने के कारण अक्सर लाइन में ब्रेक डाउन हो जाता है। इस कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसे देखते हुए ही बीसलपुर से लेकर बिलसंडा तक करीब 17 किमी तार बदलने का कार्य चल रहा है। कार्य के चलते बिलसंडा, करेली और ईटगांव गांवों के उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें