पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में बच्चों को तैराकी सिखाने के लिए तरणताल का निर्माण कराया गया है। इस तरणताल में रोजाना सुबह और शाम बच्चे अभ्यास के लिए पहुंच रहे। गर्मी में जहां बच्चों की संख्या 100 के करीब थी। वह अब घटकर 40 से 45 रह गई। हालांकि अभ्यास कराने वाली टीम रोजाना पहुंचने वाले बच्चों को अभ्यास करा रही है।
जिले के बच्चे तैराकी के क्षेत्र में अपना योगदान कर सके। इसको लेकर शहर के गांधी स्टेडियम में लगभग आठ साल पूर्व तरणताल का निर्माण कराया गया। इसमें बच्चों को कोच के जरिये तैराकी का अभ्यास कराया जा रहा है। अभ्यास के लिए सुबह और शाम के बच्चों को बुलाया जाता है। ऐसे में स्कूली की छुट्टियां होते ही तरणताल में जहां बच्चों की संख्या की इजाफा हुआ। वहींए अब धीरे-धीरे यह संख्या कम हो गई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक मई और जून के महीने में दोनों शिफ्टों करीब सौ बच्चे अभ्यास के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन जुलाई से स्कूल खुलते ही यह संख्या महज 40-45 रह गई। इसमें भी छोटे बच्चों की संख्या अधिक है। हालांकि विभाग की ओर से बच्चों को तैराकी सीखने वाले युवाओं को जोर दिया जा रहा है।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने बताया कि इस समय बच्चों की संख्या कम हुई है। हालांकि कुछ बच्चे अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। संवाद