फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने एनआरएचएम के कार्यों से रोक हटाई

Mon, 05 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने वर्ष 2011 में जिला अस्पताल के उच्चीकरण को आठ करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की थी। इसमें पुरुष व महिला अस्पताल में चार-चार करोड़ रुपये की लागत से उच्चीकरण कार्य कराए जाने थे। प्रथम चरण में दोनों अस्पतालों को एक-एक करोड़ की धनराशि आवंटित की गई। इसके तहत पुरुष अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर आदि कार्य पूरे कर लिए गए। महिला अस्पताल में ओटी निर्माण को 75 लाख की लागत से उपकरणों की खरीद भी की गई थी। यही खरीद जिला अस्पताल के लिए ग्रहण साबित हुई थी। कैग की जांच रिपोर्ट आने के बाद सीबीआई ने अक्तूबर 2011 में  कार्यों पर रोक लगा दी थी। तब से उच्चीकरण का कार्य यहां ठप पड़ा था।
विज्ञापन

इधर, शासन ने एनआरएचएम के तहत होने वाले उच्चीकरण कार्य में लगी रोक को हटा दी है। महिला अस्पताल में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से उच्चीकरण कार्य शुरू किए गए हैं। इस धनराशि से फर्श, टाइल्स, प्राइवेट व जनरल वार्डों का निर्माण आदि का कार्य शुरू करा दिया गया है।  

मॉडयुलर ओटी का कार्य लटका
महिला अस्पताल में मॉडयुलर ओटी बनना प्रस्तावित है। ओटी के लिए की गई 75 लाख की उपकरण खरीद के बाद कार्यों पर रोक लगा दी गई थी। इधर, शासन ने उच्चीकरण कार्य पर लगी रोक तो हटा दी है, लेकिन मॉडयुलर ओटी का कार्य शुरू करने की इजाजत नहीं दी है।  
विज्ञापन


एनआरएचएम के कार्यों पर लगी रोक शासन ने हटा दी है, लेकिन मॉडयुलर ओटी के निर्माण पर अभी भी रोक लगी है। शासन से अनुमति मिलने के बाद उच्चीकरण कार्य शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. पुष्पलता शमी, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें