फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संभागीय परिवहन कार्यालय में अब ऑनलाइन भी कर सकेंगे भुगतान

Tue, 02 Sep 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन स्तर से भेजी गई चारों पीओएस मशीनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब यहां पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान की सेवा भी मिलने लगेगी। इससे वाहन स्वामियों के साथ ही विभागीय कर्मचारियों ने भी राहत महसूस की है।
विज्ञापन

विभागों को डिजिटल बनाने के लिए लगातार शासन स्तर से प्रयास किए जा रहे है। संभागीय परिवहन कार्यालय में अब तक ऑनलाइन भुगतान की सेवा नहीं थी। ऐसे में वाहन स्वामी लाखों रुपये टैक्स, चालान व अन्य मदों को जमा करने के लिए कैश लाते थे। ऐसे में वाहन स्वामी के साथ ही कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कर्मचारी रोजाना लाखों रुपये लेकर बैंक मेंं जमा करने के लिए जाते थे। अब इन्हीं सभी दिक्कतों से निपटने के लिए शासन स्तर से करीब तीन माह पूर्व चार पीओएस (प्वांइट ऑफ सेल्स) को भेजा गया। विभागीय अटकलों के चलते इन मशीनों का संचालन नहीं हो पाया था। अब शासन स्तर से मिली हरी झंडी के बाद इनका संचालन शुरू कर दिया गया। इस मशीन से वाहन स्वामी बार कोड व एटीएम कार्ड की मदद से अपना भुगतान कर सकेंगे। ऐसे में उपभोक्ताओं के साथ विभागीय कर्मचारियों को भी लाभ मिल सकेगा।


शासन स्तर से चार मशीनें विभाग को उपलब्ध कराई गई है। इन मशीनों से विभाग के साथ ही वाहन स्वामियों को भी राहत मिलेगी। इन मशीनों को संचालन शुरु कर दिया गया है। - वीरेंद्र कुमार सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें