पीलीभीत। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जून माह का राशन वितरण आठ से 25 जून तक किया जाना है। इसमें प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक को 14 किलोग्राम गेहूं तथा 21 किलोग्राम चावल निशुल्क मिलेगा।
18 रुपये किलोग्राम के हिसाब से तीन किलोग्राम प्रति कार्ड चीनी दी जाएगी। इसके अलावा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं तथा तीन किलोग्राम चावल निशुल्क बांटा जाएगा। संवाद