पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब कन्याओं की शहनाई अब पंचायत उत्सव भवन में बजेगी। इसको लेकर शासन स्तर से आदेश आने के बाद कवायद तेज कर दी गई है। जल्द ही जगह चिह्नित कर इसका कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसमें कुछ निर्धारित शुल्क देकर गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।
विवाह की जिम्मेदारी अब पंचायत विभाग संभालेगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को शादी करने के लिए बैंकेट हाल की जरूरत होती है। ऐसे में बजट के अभाव में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शासन स्तर से इसको लेकर अब आदेश जारी किया गया है। जिले की चारों विधानसभाओं में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। करीब 1.42 करोड़ की लागत से उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें वह लोग अपनी कन्याओं के हाथ पीले कर सकेंगे।
इसके लिए उन्हें कुछ निर्धारित शुल्क भी अदा करना होगा। आदेश आते ही विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही जमीनों को चिह्नित कर इनका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।