कलीनगर। पिपरिया संतोष गांव से निकलकर वीरखेड़ा क्षेत्र में पहुंचा बाघ लगातार क्षेत्र बदल रहा है। बुधवार शाम कन्नौज नदी के निकट बाघ की लोकेशन मिली। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ कन्नौज नदी की झाड़ियां में ही डेरा जमाए हुए हैं।
क्षेत्र में जंगल से बाहर घूम रहे बाघों की दहशत जारी है। पिपरिया संतोष में दो दिन तक डेरा जमाय रखने के बाद बाघ वीरखेड़ा गांव की सीमा में पहुंच गया था। एमजेके डिग्री कॉलेज की बाउंड्री वॉल के नजदीक घूमते हुए बाघ की वीडियो भी वायरल हुए थे। गनीमत रही कि डिग्री कॉलेज बंद चल रहा है। बाघ यहां से चांदूपुर क्षेत्र में आगे निकल गया। बुधवार को बाघ की खन्नौत नदी की ओर लोकेशन ट्रेस हुईं। ऐसा माना जा रहा है कि बाघ नदी की झाड़ियों में डेरा जमाय हुए हैं। रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीम बाघ की निगरानी में जुटी हुई है। संवाद