बांस के बाक्स लगाकर शुरू किया बचाव
जलस्तर कम होते ही शारदा की मुख्य धार शारदा डैम के सामने पत्थर के बने स्परों से टकराने लगी है और नदी ने स्पर संख्या तीन चार एवं छह की नोज को बचाने के लिए जियो बैग से बनाए एप्रन को सभी स्परों के डाउनस्ट्रीम के भाग को काटकर अपने गर्भ में समा लिया है बाढ़ खंड के अभियंताओं ने एक सरकारी मेट को लगाकर बास के बॉक्से बनवाकर उसमें कट्टे भरकर डलवाया है बाढ़ ना आने तक यह बक्से काम करेंगे और बाढ़ ही यह एक झटके में पानी की भेंट चढ़ जाएंगे हालांकि नदी बीच में भी रेत को काटकर चौड़ाई बढ़ा रही है।
चालू मौसम से अब तक एक तो शारदा में बाढ़ नहीं आई दूसरे की मुख्य धार नदी के बीच में जमा रेत को काट रही थी लेकिन दो दिन पूर्व शारदा में बड़े पानी से नदी ने शारदा डैम के सामने बने मजबूत पत्थरों के स्परों की ओर रुख कर दिया और धार का करंट पहले तो कट्टो से बने पुराने 11 स्परों की नोज से टकराया और नोज के भाग को काट दिया उसके बाद यहां पत्थर से मजबूत बने इसपर संख्या तीन, चार, पांच एंव छह पर धार के पानी का दबाव पड़ने लगा और एक ही दिन में इन स्परों की नोज पर स्परों को कटने से बचाने को जियो बैग बरसात से पूर्व लगाए गए थे उन्होंने बेतरतीब ढंग से लगाया गया था इस कारण लगभग उपरोक्त सभी स्परो की नोज के डाउनस्ट्रीम में लगाए जिओ बैग नदी की भेंट चढ़ गए गनीमत यह थी कि पानी घट चुका था। इधर मौके पर ना तो कोई अभियंता काम करा रहा हैं न ही ठेकेदार मात्र एक सरकारी मुंशी एवं एक प्राइवेट लेबर का मेट मजदूरों से काम करवा रहा है स्परों का जो भाग क्षतिग्रस्त हुआ है वहां पर बांस के बक्से बनाकर उसमें बोरों में मिट्टी भरकर धार का प्रभाव कम करने एवं कटान रोकने को स्परो के बायर क्रेटो में तार बांधकर बक्सों को पानी किनारे डाला जा रहा है लेकिन उन्हें भी अभियंताओं की गैर मौजूदगी के चलते बेतरतीब ढंग से ही डाला जा रहा है जल स्तर कम होने तक तो यह बक्से काम करेंगे लेकिन बाढ़ आते ही यह नदी की भेंट चढ़ जाएंगे यह कार्य अभियंता सरकारी मुंशी से स्वयं करा रहे हैं और बाद में बड़ा खेल खेलकर अपने निजी ठेकेदारों के नाम भुगतान कर देंगे। इधर नदी की धार करंट स्परों की ओर आने से नदी में पिछले वर्षों में किसानों की कृषि भूमि काटकर उसे बाढ़ में छोड़ दिया था इस भूमिधरी जमीन पर इस समय में किसानों की गन्ने वा धान की फसल खड़ी है नदी ने उसका कटान शुरू कर दिया है स्परों के सामने नदी बीच में भी एकत्र रेत के ढेर का कटान कर रही है जिससे नदी की धार की चौड़ाई बढ़ती जा रही है।
पूर्व विधायक पीतमराम ने किया कटान क्षेत्र का दौरा
माधोटांडा। पूर्व विधायक पीतमराम ने शारदा नदी के कटान क्षेत्र दौरा किया। उन्होंने स्पर संख्या छह देखा और कहा कि जो अब कार्य हो रहे है। सभी परियोजनाएं उनके कार्यकाल में सपा ने मंजूर की थी। आरोप है कि स्पर निर्माण में घपलेबाजी की जा रही है। अगर निर्माण में पूरा ध्यान रखा जाता तो स्पर क्षतिग्रस्त नहीं होते। उन्होंने कहा कि जलस्तर कम होने से भू कटान की संभावनाएं कम है। उन्होंने बरसात बाद शारदा नदी पर स्थाई बाढ़ नियंत्रण कार्य कराये पर जोर दिया। ताकि क्षेत्र की जनता को इसका फायदा हो सके। पूर्व विधायक ने पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर दो लोगों की पिछले दिनों हुई मौत पर उनके परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही हर स्तर से सहायता करने के प्रयास का आश्वासन दिया।