फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब नकटादाना पंप हाउस का बोरवेल खराब, पानी के साथ आ रहा रेता

Sat, 07 Jun 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नकटादाना स्थित पंप हाउस की मोटर जैसे-तैसे ठीक हो सकी। अब बोरवेल खराब होने की बात सामने आई है। घरों में पानी के साथ रेता पहुंच रहा है। शिकायत मिली ताे नगर पालिका ने बोरवेल जांच के लिए जल निगम शहरी बरेली को पत्र लिखा है। लोगों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा नगरपालिका ने किया है।
विज्ञापन

30 जून को नगर पालिका के नकटादाना पंप हाउस की मोटर अधिक वोल्टेज की वजह से फुंक गई थी। नकटादाना, सांईधाम, निरंजनकुंज, सुभाष नगर, गोदावरी स्टेट आदि कॉलोनियों के पांच हजार घरों में 24 घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित रही थी। शिकायत पर आनन-फानन में आवास विकास के पंप से जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। बाद में मोटर को ठीक कराया गया। बृहस्पतिवार को नकटादाना पंप हाउस का बोरवेल खराब होने की बात पता चली। लोगों के घरों में पानी के साथ गंदा रेता भी पहुंच रहा है। बताते हैं कि दो लीटर पानी में करीब 500 ग्राम रेत पहुंच रही है।
लोगों ने जब इसकी शिकायत की तो नगर पालिका ने जांच कराई। जांच में बोरवेल खराब होने की बात सामने आई है। 15 वर्ष की गांरटी वाला बोरवेल चार साल में ही दम तोड़ने लगा है। नगर पालिका ईओ संजीव कुमार ने जलनिगम बरेली को बोरवेल की जांच के लिए पत्र लिखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें