फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माध्यमिक स्कूलों में अब अंग्रेजी में भी होगी प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र से एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू किया है। अब सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन प्रार्थना सभा पूरी तरह अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस दिन प्रतिज्ञा, समाचार वाचन और अन्य प्रस्तुतियां केवल अंग्रेजी में होंगी। जिले के 35 राजकीय, 22 एडेड और 132 वित्तविहीन विद्यालयों में इसे अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों में अंग्रेजी को लेकर झिझक को दूर करना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें