फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शोहदों को सबक सिखाएंगी बेटियां

Wed, 06 Sep 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
judo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
23 विद्यालयों में लागू हुई रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना
विज्ञापन

छात्राओं को मार्शल आर्ट और जूडो से किया जाएगा प्रशिक्षित
शहर की बेटियों को अब रानी लक्ष्मीबाई की तरह साहसी बनाया जाएगा। जिले के राजकीय विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना लागू की गई है। इसके तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट और जूडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा।  
स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ अक्सर छेेड़छाड़ जैसी घटनाएं प्रकाश में आती है। कई प्रयासों के बावजूद इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिसपर सरकार ने स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के 23 राजकीय विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत बेटियों को मार्शल आर्ट और जूडो की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी क्लास तो शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही जुलाई में शुरू हो जानी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी शुरूआत नहीं कराई जा सकी। हालांकि अब विद्यालयों में प्रशिक्षण की शुरूआत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


नवीं से 12वीं तक का प्रशिक्षण 
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के लेखाकार पीएन मेहरोत्रा ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा नौ से इंटर तक की छात्राओं को मार्शल आर्ट और जूडो की ट्रेनिंग देने की योजना है। उत्तरप्रदेश जूडो एसोसिएशन लखनऊ की ओर से प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। इन्हें मानदेय पर रखा गया है। 

शिक्षिकाओं की उपस्थिति में होगा प्रशिक्षण 
रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए पुरुष प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है। ऐसे में यह प्रशिक्षण शिक्षिकाओं की देखरेख में कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लड़कियों की सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए। सरकार की इस योजना के पीछे छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की मंशा है। जिले के 23 राजकीय विद्यालयों में इसको लागू किया गया है। 
विज्ञापन

- आरके वर्मा, डीआईओएस  

जीजीआईसी में शुरू हुआ जूडो प्रशिक्षण 
पीलीभीत। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरूआत हो गई। प्रशिक्षक संजय ने छात्रा फूलबी, अलीशा, सोनम, निदा, नेहा, चित्रा, आशु, सुमन, किरन, समरीन, साक्षी, विशाखा, ज्योति, सनोवर, राधा समेत कई छात्राओं को जूडो और अन्य विधाओं की बारीकियां सिखाईं। इस दौरान शिक्षिका प्रिया गुप्ता और श्वेता सिंह ने छात्राओं का आत्मरक्षा के महत्व के बारे में समझाया। प्रधानाचार्य बबिता रानी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन माह तक चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें