फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे मिलेगा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र

Thu, 03 Dec 2015 11:46 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन्म मृत्यु पंजीकरण के तहत सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम विषय पर हुई कार्यशाला में ऑनलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास संस्थान में बृहस्पतिवार को हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि अब सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के 21 दिन के भीतर उसका प्रमाणपत्र वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा। जिसका खुद ही प्रिंटआउट भी निकाला जा सकता है। जिला शोध अधिकारी हबीबुल हसन ने पूरी प्रक्रिया को प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाते हुए कहा कि वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराए। साथ ही बर्थ रजिस्ट्रेशन कॉलम में एक पासवर्ड मिलेगा। समस्त बिंदुओं को सावधानी पूर्वक संबंधित कॉलम में भरा जाना चाहिए, ताकि सही व स्पष्ट जानकारी भरी जा सके। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, एसीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने भी सीआरएस से जुड़ी जानकारियां दीं। इस मौके पर शोध अधिकारी पीएस आनंद, ईओ वीपी सिंह, प्रभारी ईओ नर सिंह राणा समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरपालिका व नगरपंचायत के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें