घरेलू और कृषि कार्य की बिजली अब अलग अलग फीडरों से मिलेगी। इसके लिए पंडित दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से 35 करोड़ की लागत से अलग कृषि फीडर बनाया जाएगा। इसका फीडर का विधायक ने शिलायांस किया।
रविवार को कस्बा स्थित बिजली केंद्र पहुंचे विधायक बाबूराम पासवान ने विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद फीडर के निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा घरेलू उपयोग की लाइन से ही कृषि कार्य की लाइन जुड़ी होने से आए दिन फाल्ट होते थे और वोल्टेज की भी समस्या रहती थी। इससे न तो किसानों को भरपूर बिजली मिलती थी और ही घरेलू उपभोक्ताओं को। इस योजना से अब किसानो को कृषि कार्य के लिए अलग से बिजली लाइन डाली जाएगी जबकि घरेलू उपयोग की बिजली पूर्व में पड़ी लाइनों से मिलेगी। उन्होंने बताया इस पर 35 करोड़ की लागत जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां भी गिनाई। इस मौके पर सज्जन सिंह, निर्भय सिंह, नीलमणि सिंह सहित कई लोग थे।