फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुठभेड़ में कुख्यात गो तस्कर कामिल गोली लगने से घायल, चेकिंग के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग

Sat, 22 Nov 2025 01:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में कुख्यात गो तस्कर कामिल को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा के निकट रपटा पुल पर शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गो तस्करी के आरोपी कामिल उर्फ मुरादी घायल हो गया, जबकि उसका साथी जावेद उर्फ कांची अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन


बरखेड़ा पुलिस ने बताया कि रात में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी नबाबगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक फिसलकर गिर गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो फायर किए, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में कामिल के दाहिने पैर में गोली लग गई। 

यह भी पढ़ें- Budaun News: मुठभेड़ में दो गो तस्करों को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार; एक सिपाही भी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल कामिल को गिरफ्तार कर सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। घायल कामिल उर्फ मुरादी के खिलाफ पूरनपुर और अन्य थानों में आर्म्स एक्ट, गोकशी और लूट की गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें