फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ थान रोपने वाले किसानों को दिए जाएंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अब साठा धान की रोपाई किसान नहीं कर पाएंगे। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षकों, लेेखपालों को साठा धान की रोपाई रोकने के आदेश दिए हैं। रोपाई होने पर इसकी जानकारी उच्च अफसरों को देने के निर्देश दिए हैं। जो किसान धान की रोपाई कर चुके है। उनको नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने अपने पत्र में कहा है कि 29 दिसंबर 2019 को जिले में साठा धान की फसल को पूर्णता प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी कुछ किसान साठा धान की रोपाई कर रहे हैं। कुछ किसान रोपाई के लिए पौध तैयार कर रहे हैं। क्षेत्र में निगरानी रखी जाए। कोई किसान न तो साठा धान की पौध न डाल सके। अगर साठा धान रोपने का कोई मामला संज्ञान में आए तब इसकी जानकारी शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को दें। आदेश में कहा गया कि प्रकरण को लेकर उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की गई थी। जो विचाराधीन है। ऐसे में यथा स्थिति बनी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें