फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एडीओ पंचायत सहित चार सचिवों को नोटिस जारी

Sat, 08 Aug 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण के लिए आयोजित समीक्षा बैठक से ग्राम पंचायत अधिकारी के गायब रहने पर विभाग ने नाराजगी जताई है। लापरवाही मिलने पर सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत सहित चार पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 31 जुलाई को विकास भवन स्थित गोमती सभागार में बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2017-18 के प्रस्तर 51 से 100 और वित्तीय वर्ष 2018-19 के सभी 114 ऑडिट प्रस्तरों की समीक्षा की जानी थी। बैठक में संबंधित तत्कालीन और वर्तमान ग्राम पंचायत सचिवों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बावजूद बिलसंडा क्षेत्र में तैनात एडीओ पंचायत कृष्णा देवी व सचिव प्रदीप कुमार, अमरिया के सचिव रामप्रकाश, बीसलपुर ब्लाॅक के रितेश शुक्ला और बरखेड़ा के कमल किशोर बैठक में उपस्थित नहीं हुए। इससे संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी से जुड़े ऑडिट प्रस्तरों की समीक्षा नहीं हो सकी। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि सीडीओ के आदेश पर नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें