फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो प्रधानों और बीडीओ को नोटिस, पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश

Sat, 19 Apr 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम ने बीसलपुर क्षेत्र की दो गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हरा चारा न मिलने पर दो प्रधान और बीडीओ को नोटिस जारी किया है। वहीं, पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को बीसलपुर क्षेत्र के गांव खनंका उचसिया और बिलासपुर गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूसे की उपलब्धता के संबंध में अधीनस्थों से जानकारी ली। इसके बाद हरे चारे की उपलब्धता जानी। गोआश्रय स्थल में हरा चारा न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों और बीडीओ को नोटिस जारी किया है। वहीं पंचायत सचिव के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने तीन दिनों के अंदर इस मामले का स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें