फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की ओवर रेटिंग: पीलीभीत में चार दुकानदारों को नोटिस, सेल्समैनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Nov 2024 05:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में कई दुकानों पर शराब की ओवर रेटिंग हो रही थी। सेल्समैन मनमाने तरीक से अधिक मूल्य पर शराब बेच रहे थे। इसका खुलासा होने पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में शराब की दुकानों पर हो रही ओवर रेटिंग के खेल का खुलासा हुआ है। मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने चार दुकानों के लाइसेंसधारकों को नोटिस दिया है। इन दुकानों के सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। जिले में ओवर रेटिंग के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन


दो नवंबर की रात गजरौला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग को लेकर विवाद हुआ था। सेल्समैन ने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों को पीटा और सिर फोड़ दिया। कई अन्य मामले भी सामने आए। शराब की ओवर रेटिंग पर जिले के आला अफसर सख्त हुए तो विभाग भी हरकत में आया। आनन-फानन टीम बनाकर जांच कराई तो अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने के मामले का खुलासा हुआ। कलीनगर, पूरनपुर और बीसलपुर क्षेत्र के चार शराब दुकानों पर ओवर रेटिंग पाई गई।

Trending Videos
विज्ञापन

इन दुकानों पर ओवर रेट पर बिक रही थी शराब   
जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की जांच में बीसलपुर नंबर- एक अंग्रेजी शराब दुकान पर ओवर रेटिंग मिली। दुकान का लाइसेंस आशू अग्रवाल के नाम है। यहां के सेल्समैन ठाकुरदास निवासी मंगरासा-बरेली पर केस दर्ज कराया गया है। 

कलीनगर की अंग्रेजी शराब दुकान पर भी ओवर रेटिंग मिली। इसके अनुज्ञापी संदीप कौर हैं। यहां के सेल्समैन अशोक कुमार पर मुकदमा लिखाया गया। पूरनपुर नंबर-एक बीयर अनुज्ञापी रामपाल यादव की दुकान पर भी ओवर रेटिंग पाई गई। यहां के सेल्समैन संतराम पर केस दर्ज कराया गया। 

वहीं मुरलिया गैसु बियर दुकान पर 10 रुपये की ओवर रेट में बिक्री मिली। सेल्समैन मदन मोहन पर केस दर्ज कराया गया। इस दुकान के अनुज्ञापी राकेश बताए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें