फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अभद्र व्यवहार पर इमरजेंसी के दो चिकित्सक समेत चार को नोटिस

Thu, 25 Sep 2025 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों से अभद्र व्यवहार व समय से बेड उपलब्ध नहीं कराने के मामले में अस्पताल प्रशासन सख्त हुआ। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमएस ने मामले का संज्ञान लिया और इमरजेंसी वार्ड में नाइट ड्यूटी कर रहे दो चिकित्सक सहित चार कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस का दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात किए जेआर (जूनियर रेजीडेंट) चिकित्सक आए दिन मरीजों अभद्र व्यवहार करने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। सोमवार शाम को एक दंपती घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे। जहां घंटों तक उनको बैठाए रखा, उनको भर्ती करने के लिए बेड उपलब्ध नहीं कराया गया। जब चिकित्सकों से बेड उपलब्ध कराने की बात कहीं गई तो उन्होंने मरीजों से अभद्रता की। मरीजों की समस्या की पड़ताल कर बुधवार के अंक पर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो अस्पताल प्रशासन हरकत में आया।
मामला सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने रात्रि डयूटी पर तैनात दो चिकित्सक डॉ. सत्यपाल सिंह, डॉ. गौरव व कर्मचारी अजय कुमार, छत्रपाल को नोटिस जारी किया है। इसमें दो दिन के अंदर प्रकरण में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें