फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम ने बेड एंड होमस्टे नीति संचालन के लिए दिए निर्देश

Thu, 25 Sep 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति 2025 के अंतर्गत पंजीकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता व नियमों की जानकारी दी। बताया कि इकाइयों को सुरक्षा, स्वच्छता व मानक सेवाओं का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल पर होगा और प्रमाणपत्र तीन वर्ष तक मान्य रहेगा। डीएम ने कहा कि टाइगर रिजर्व के साथ वेटलैंड, गोमती उद्गम स्थल, डैम व प्राचीन मंदिरों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक भी संपन्न हुई। जिसमें जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ व गुणवत्तापरक औषधियां उपलब्ध कराने के लिए विभागीय कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ, एडीएम, सीएमओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें